मुख्यमंत्री योगी से मिले शिवपाल यादव, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

समाजवादी पार्टी में सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच रिश्ते एक बार फिर खराब होते दिख रहे हैं..

Mar 31, 2022 - 02:44
Mar 31, 2022 - 02:58
 0  4
मुख्यमंत्री योगी से मिले शिवपाल यादव, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
मुख्यमंत्री योगी से मिले शिवपाल यादव

लखनऊ,

समाजवादी पार्टी में सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच रिश्ते एक बार फिर खराब होते दिख रहे हैं। बदलते घटना चक्र के बीच शिवपाल यादव ने बुधवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसके बाद राजधानी के सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार गरम हो गया है।

यह भी पढ़ें - अखिलेश का व्यंग्य कीमतों में इजाफे के यूं तो सौ बहाने हैं, सच ये है कि उन्हें भरने अपने खजाने हैं

हालांकि शिवपाल सिंह यादव से जुड़े लोग मुख्यमंत्री योगी के साथ हुई उनकी मुलाकात का मात्र शिष्टाचार भेंट बताया है, लेकिन चर्चाओं के बीच इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि भतीजे अखिलेश से नाराज शिवपाल अब भाजपा में जा सकते हैं। इस अटकल को उस समय और बल मिला जब शिवपाल की मुलाकात के तुरंत बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी योगी से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंच गये।

दरअसल सपा विधायकों की बैठक में स्वयं को न बुलाये जाने से शिवपाल यादव सपा मुखिया अखिलेश से नाराज चल रहे हैं। शायद इसीलिए जब सपा गठबंधन की बैठक में उन्हें बुलाया गया तो वह उसमें शामिल नहीं हुए। इसी बीच मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर आज उन्होंने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें - उप्र : सौ दिनों में 20 हजार सरकारी नौकरियां, 50 हजार रोजगार देने की तैयारी में योगी सरकार

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिया डेढ़ लाख करोड़ टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2