झांसी में 50 महिलाओं की क्षमता वाले शक्ति सदन की शुरुआत जल्द
प्रदेश की योगी सरकार विभिन्न श्रेणियों की संकटग्रस्त, घरेलू हिंसा पीड़ित और आपदा प्रभावित महिलाओं की सहायता के लिए...

महिलाओं के पुनर्वासन के साथ समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में करेगी मदद
झांसी। प्रदेश की योगी सरकार विभिन्न श्रेणियों की संकटग्रस्त, घरेलू हिंसा पीड़ित और आपदा प्रभावित महिलाओं की सहायता के लिए झांसी में शक्ति सदन की शुरुआत करने जा रही है। भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित मिशन शक्ति की उप योजना सामर्थ्य के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार इस शक्ति सदन का संचालन करेगी। इस शक्ति सदन में महिलाओं को उनकी बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ पुनर्वासन और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का भी काम होगा।
यह भी पढ़े : चित्रकूट : दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित
जनपद झांसी में शक्ति सदन के संचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है और इसे शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। शक्ति सदन में 50 महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी। इसके लिए आवासीय भवन का चयन किया जा रहा है। यह भवन ऐसे स्थान पर होगा, जहां से जिला मुख्यालय निकट हो और उस स्थान तक आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो। विभागीय अफसरों का कहना है कि शक्ति सदन के लिए भवन के चयन की प्रक्रिया बहुत जल्द पूरी कर ली जाएगी।
यह भी पढ़े : मप्र के गांवों में बनेंगे 3.50 लाख पीएम आवास, मंत्रि-परिषद ने दी मंजूरी
झांसी के जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि जनपद झांसी में शक्ति सदन के संचालन की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। शक्ति सदन के संचालन के लिए उपयुक्त आवासीय भवन की तलाश की जा रही है। भवन का चयन कर आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए जल्द से जल्द शक्ति सदन को शुरू करने की तैयारी है।
हिन्दुस्थान समाचार
यह भी पढ़े : कांशीराम कॉलोनी, बाँदा में कोचिंग शिक्षक की हत्या, कॉलोनी में मचा हड़कंप
What's Your Reaction?






