मप्र में सिंधिया ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, 228 नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है...

Jan 24, 2024 - 07:02
Jan 24, 2024 - 07:10
 0  5
मप्र में सिंधिया ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, 228 नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। भाजपा के दिग्गज नेता लगातार अपने क्षेत्राें का दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने पांच दिवसीय दौरे पर ग्वालियर -चंबल अंचल में हैं। यहां सिंधिया ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष 228 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को छोडकर भाजपा का दामन थाम लिया है।

यह भी पढ़े : उप्र बजट : भाजपा के संकल्प-पत्र को पूरा करेगा बजट

दरअसल कुछ दिनों पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायक राकेश सिंह मावई के नेतृत्व में बुधवार को करीब 228 कार्यकर्ता सिंधिया के ग्वालियर स्थित जय विलास पैलेस में पहुंचे। यहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष सभी ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल होने वाले पदाधिकारियों में मुरैना की महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संजू शर्मा, अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष हसनैन खान, बानमोर ब्लॉक के सभी मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष एवं मुरैना दक्षिण के सभी सेक्टर और मुरैना उत्तर के 15 सेक्टर एवं 7 मंडल एवं जिला पदाधिकारी और ब्लॉक पदाधिकारी समेत आईटी सेल की प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी शामिल हैं।

यह भी पढ़े : पिता की मौत का गम नहीं डिगा सका आनंद को, यूपीएससी परीक्षा में मिली 30 वीं रैंक

बता दें कि मुरैना विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे राकेश मावई अपनी पार्टी से नाराज चल रहे थे। विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज राकेश मावई ने पिछले दिनों भाजपा का दामन थाम लिया था। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष दिल्ली पहुंचकर राकेश मावई ने भाजपा की सदस्यता ली थी। अब एक साथ 228 कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए इस फैसले से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : मुंबई से रामलला के लिए आया सोने-पितल से निर्मित खड़ग

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0