दिल्ली में रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन को ‘अंतस उत्सव 2026 उत्कृष्टता सम्मान’

पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन, हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) को राष्ट्रीय...

Jan 6, 2026 - 10:55
Jan 6, 2026 - 10:57
 0  36
दिल्ली में रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन को ‘अंतस उत्सव 2026 उत्कृष्टता सम्मान’

पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के लिए राष्ट्रीय मंच पर हमीरपुर की संस्था का सम्मान

नई दिल्ली | पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन, हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित अंतस उत्सव 2026 के अंतर्गत उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह गरिमामयी सम्मान समारोह अंतस सेवा फाउंडेशन द्वारा 5 जनवरी 2026 को त्रिवेणी कला संगम, मंडी हाउस, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान साधक पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र जी की स्मृति को समर्पित एक भावपूर्ण संगीतमय श्रद्धांजलि के रूप में भी आयोजित हुआ।

फाउंडेशन को यह राष्ट्रीय सम्मान वृक्षारोपण अभियानों, पीपल वृक्ष संरक्षण, पर्यावरण शिक्षा, जन-जागरूकता, सामाजिक विकास तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से पर्यावरण आंदोलन को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन की टीम द्वारा शिक्षा, समाज, कानून और पर्यावरण को जोड़ते हुए प्रस्तुत किया गया कार्य मॉडल सराहना का केंद्र रहा।

सम्मान ग्रहण करने वाली टीम

सम्मान समारोह में फाउंडेशन की ओर से निम्न सदस्यों ने संस्था का प्रतिनिधित्व किया—

  • डॉ. शवनम कुमारी – सहायक प्राध्यापक, टीम नेतृत्व एवं शैक्षणिक सलाहकार

  • तेजिका चौधरी – शैक्षणिक एवं शोध सहयोगी (विज्ञान)

  • अधिवक्ता रविन कुमार यादव – विधिक कार्य सहयोगी

  • श्री शिव कुमार – सामाजिक कार्य एवं सामुदायिक संपर्क सहयोगी

  • अविका सिरसवाल – विधिक जागरूकता एवं पक्ष-समर्थन सहयोगी

  • कु. सपना एवं उर्मिका – सामाजिक विकास एवं महिला सशक्तिकरण सहयोगी

सम्मान प्राप्ति के उपरांत फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. रघुराज प्रताप सिंह (पीपल मैन ऑफ इंडिया) ने दूरभाष पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि हमारी पूरी टीम, स्वयंसेवकों और उन सभी जागरूक नागरिकों का है जो प्रकृति की रक्षा को अपना नैतिक कर्तव्य मानते हैं। यह उपलब्धि हमें और अधिक जिम्मेदारी व समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है।”

वहीं फाउंडेशन के निदेशक नितेश कुमार (बांदा, उत्तर प्रदेश) एवं रजनी मंद्रे (भोपाल) ने भी इस सम्मान पर पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए अंतस सेवा फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

विशेष आभार

रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन की ओर से अंतस सेवा फाउंडेशन की संस्थापक एवं सचिव श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के प्रति विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया। फाउंडेशन ने कहा कि उनके नेतृत्व में अंतस सेवा फाउंडेशन ने सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय को समाज के केंद्र में लाने का सराहनीय कार्य किया है।

आगामी संकल्प

फाउंडेशन ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में वह हरित भारत निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, सामाजिक सशक्तिकरण एवं जन-जागरूकता से जुड़े अभियानों को और अधिक व्यापक स्तर पर देशभर में विस्तार देगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1