यमुना, बेतवा नदियों के उफान से जान बचाकर पेड़ पर लिपटा अजगर
जनपद में जहां एक ओर यमुना व बेतवा नदियां अपना रौद्र रूप धारण किए हुए है, जिससे शहर वासियों की धड़कने तेज होती देखी जा रहीं है..
 
                                हमीरपुर,
- हाइवे में उमड़ी भीड़ ,फारेस्ट डिपार्टमेंट ने अजगर को पकड़ कर छोड़ा जंगल में
जनपद में जहां एक ओर यमुना व बेतवा नदियां अपना रौद्र रूप धारण किए हुए है, जिससे शहर वासियों की धड़कने तेज होती देखी जा रहीं है। तो वहीं शुक्रवार को बाढ़ से बचने के लिए एक पेड़ पर अजगर चढ़ गया। कई फीट लंबे विशालकाय अजगर को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ आया। कुछ लोग डर की वजह से दूरियां बनाए हुए दिखे तो वहीं कुछ बच्चों सहित घर से अंदर बंद हैं।
यह भी पढ़ें - यमुना, बेतवा नदी की बाढ़ में डूबा लघु सिंचाई विभाग
बताया जा रहा है कि शहर के जीजीआईसी विद्यालय में कुछ लोगों ने पेड़ पर अजगर देखा और शोर मचाते हुए इलाके के अन्य लोगों को बताया। इसके बाद अजगर को देखने के लिए पेड़ के पास लोगों का तांता लग गया। लोग कैमरे से फोटो खींचकर विडियो बनाने में जुट गए। सड़क चलते राहगीर भी भीड़ देखकर वहां रुक गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने वन विभाग को कॉल कर जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही पेड़ पर चढ़े अजगर को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम के साथ डिप्टी रेंजर सुरजीत सिंह भी आए, जिन्होंने अजगर को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाने की बात कही है। सुरजीत सिंह का कहना है कि इस समय मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रो में चारों तरफ बाढ़ का कहर बरपा है। उसी की वजह से अजगर अपनी जान बचाकर यहां आ गया था और पेड़ पर चढ़कर बैठ गया था। डिप्टी रेंजर ने यह भी बताया की अजगर ज्यादा खतरनाक नहीं होता है और ना ही ज्यादा जहरीला होता है यह छोटे-मोटे जानवरों का शिकार करता है।
यह भी पढ़ें - हमीरपुर : कच्ची दीवार गिरने से उसमें दबकर युवक की मौत
यह भी पढ़ें - हमीरपुर के सैकड़ों गांवों में गरीबों को नहीं मिला राशन
हि.स
What's Your Reaction?
 Like
        1
        Like
        1
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        1
        Funny
        1
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        1
        Wow
        1
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 



 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            