बाँदा : पत्नी का हत्यारोपी फांसी में झूला, एक साल पहले जमानत पर छूटा था
दहेज हत्या के आरोप में जेल से छूटे हत्या आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने घर के पीछे लगे बबूल के पेड़...
बांदा। दहेज हत्या के आरोप में जेल से छूटे हत्या आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने घर के पीछे लगे बबूल के पेड़ पर तहमत से फांसी लगा कर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़े : बाँदा में स्टंटबाजी पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लग्जरी गाड़ियां सीज
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव निवासी 26वर्षीय अशित कुमार उर्फ कल्लू पुत्र भगवानदीन ने मंगलवार की भोर घर के पीछे लगे बबूल के पेड़ पर तहमत से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद मां मुन्नी की नीद खुल तो देखा अशित कमरे में नही था। उसने घर के पीछे देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। शोर गुल सुनकर उसके अन्य भाई भी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। जीवित होने की आशंका पर उसे सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो मे कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के बड़े भाई अमित कुमार ने बताया कि अशित चार भाईयो में छोटा था। उसका मानसिक संतुलन ठीक नही रहता था। उसने ढाई साल पहले अपनी पत्नी रचना के सिर पर डंडा मार दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। रचना के घरवालो ने अशित के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दिया। अशित जेल में रहा। जेल से उसे मेंटल हास्पिटल बनारस भेज दिया गया था। उसका मेंटल अस्पताल में इलाज चलता था। दिसंबर 2024 में हाई कोर्ट से जमानत मंजूर हुई थी। उसकी मेंटल अस्पताल से रेहाई हुुई थी। तभी से वह घर पर रह रहा था। दिमागी संतुलन ठीक न होने के कारण उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
