संपूर्णता अभियान का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

विकास भवन कर्वी के समुदाय प्रबन्धित प्रशिक्षण केन्द्र में श्रम एवं सेवायोजन विभाग राज्य मंत्री मनोहरलाल मन्नू की उपस्थिति में 28 जनवरी...

Feb 5, 2026 - 10:58
Feb 5, 2026 - 10:59
 0  1
संपूर्णता अभियान का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

गर्भवती महिलाओ, किशोरियों को दिया पोषाहार, कुपोषित बच्चों को बांटे गए पोषण किट

चित्रकूट। विकास भवन कर्वी के समुदाय प्रबन्धित प्रशिक्षण केन्द्र में श्रम एवं सेवायोजन विभाग राज्य मंत्री मनोहरलाल मन्नू की उपस्थिति में 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक चलने वाले सम्पूर्णता अभियान 2.0 का वीणावादिनी मां सरस्वती के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

इसी क्रम में प्रभारी मंत्री द्वारा मॉडल वीएचएसएनडी का शुभारम्भ करते हुए सत्र पर उपस्थित 16 गर्भवती महिलाओं एवं 10 किशोरी बालिकाओं को पोषाहार प्रदान किया गया। 15 कुपोषित बच्चों को पोषण किट प्रदान करते हुए बच्चों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर पांच गर्भवती महिलाओं, दो बच्चों एवं 10 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीडीएस विभाग के ग्राम स्तरीय कार्यकर्ताओं को ईमानदारी, निष्ठा एवं सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यकम में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, जिला कार्यकम अधिकारी पीड़ी विश्वकर्मा व बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर, रामनगर एवं पहाडी ने कार्यक्रम में उपस्थित आगनवाड़ी, एएनएम, आशा, सीएचओ से अपेक्षा की गयी कि वे अपने पूर्ण लगन से सम्पूर्णता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0