एसआईआर कार्यो की विशेष रोल प्रेक्षक ने की समीक्षा
उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण की समीक्षा...
डीएम ने दी विस्तृत जानकारी, तहसील में नोटिस की सुनवाई का किया निरीक्षण
चित्रकूट। उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष रोल प्रेक्षक जेवीएन सुब्रमण्यम् आईएएस संयुक्त सचिव नवीन और नवीनकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार ने बुधवार को जनपद स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, मंत्री, सचिव का परिचय प्राप्त करते हुऐ बैठक कर एसआईआर की समीक्षा की।
विशेष रोल प्रेक्षक को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम पुलकित गर्ग ने विधानसभा निर्वाचक नामवलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षक्षण के सम्बन्ध में अवगत कराया कि आयोग के निदेशानुसार एसआईआर का कार्य चार नवम्बर को प्रारम्भ हुआ था। बीएलओ द्वारा घर-घर गणना पत्रों का शत प्रतिशत वितरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य समयसीमा के अन्दर पूर्ण कर लिया गया। जनपद में 7,38,948 मतदाता थे। जिनमें से 1,00,92 मतदाता के द्वारा गणना प्रपत्र भरकर वापस नही किये गये। जिनका डिजीटाइजेशन नहीं किया गया। आलेख्य प्रकाशन छह जनवरी को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर यथा विधि कर दिया गया है। जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों को एक-एक प्रति प्राप्त करा दिया गया है। जनपद में 905 मतदेय स्थल एवं 613 मतदान केन्द्र है। 640537 मतदाता है। जिनमें 351368 पुरुष, 289170 नहिली एवं 9 अन्य मतदाता है। नोटिल के सम्बन्ध में भी अवगत कराया। मतदाताओं को सहायता के लिए मतदाता सहायता केन्द्र स्थापित किया गया है। मतदाता सहायता केन्द्रों पर दावे और आपत्तियां जमा करने में मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक कार्य दिवस में उपस्थित रहेंगे। विशेष रोल प्रेक्षक नेएसआईआर से सम्बन्धित किये जा रहे कार्यों की सराहना की। तहसील कर्वी में नोटिस की सुनवाई कर रहे सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से वार्ता की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
