शबे बारात को लेकर राठ में पुलिस रही अलर्ट, कब्रस्थानों पर की गई गश्त

इस्लाम धर्म के पवित्र पर्व शबे बारात को लेकर नगर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा...

Feb 4, 2026 - 18:21
Feb 4, 2026 - 18:23
 0  10
शबे बारात को लेकर राठ में पुलिस रही अलर्ट, कब्रस्थानों पर की गई गश्त

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च

पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील

राठ (हमीरपुर)। इस्लाम धर्म के पवित्र पर्व शबे बारात को लेकर नगर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पर्व के मद्देनज़र स्थानीय पुलिस ने कब्रस्थानों के आसपास लगातार गश्त की और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि शबे बारात के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग रात्रि के समय अपने बुजुर्गों की कब्रों पर जाकर पूजा-अर्चना करते हैं, मन्नतें मांगते हैं और दीप व आतिशबाजी करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड में रही।

बीती रात अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नायब तहसीलदार सुभाष वर्मा एवं राठ कोतवाली के एसएसआई प्रिंस दीक्षित के साथ भारी पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न कब्रस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों को भी देखा गया।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद मुस्लिम समाज के लोगों से संवाद कर उन्हें शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। साथ ही अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की सक्रियता के चलते क्षेत्र में शबे बारात का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिससे आमजन ने भी राहत की सांस ली।

रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0