बरगढ़ में गांव समाज की जमीन से हटा अवैध कब्जा

मऊ तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरगढ़ में गांव समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटा दिया गया है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश...

Feb 5, 2026 - 11:05
Feb 5, 2026 - 11:05
 0  1
बरगढ़ में गांव समाज की जमीन से हटा अवैध कब्जा

एसडीएम ने जेसीबी से हटवाया, डीएम के निर्देश पर कार्रवाई

चित्रकूट। मऊ तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरगढ़ में गांव समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटा दिया गया है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर उपजिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने यह कार्रवाई की। स्थानीय लोगों और ग्राम प्रधान शैलेश कुमार शुक्ला सहित कई लोगों की शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया। कार्रवाई के दौरान 14.22 वर्ग फुट में निर्मित टीनशेड के अतिरिक्त लगभग एक एकड़ भूमि पर जगह जगह लगे प्लास्टिक के टेंट को भी हटाया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरगढ़ थाने की पुलिस टीम मौके पर उपस्थित रही। तहसीलदार राम सुधार, राजस्व निरीक्षक मुहम्मद असलम सिद्दीकी और लेखपाल शिव विलास सिंह भी इस कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0