कम ग्रेड वाले विभाग सुधारें रैंकिंग, अन्यथा होगी कार्रवाई : मंत्री

श्रम एवं सेवायोजन विभाग राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन के सभागार...

Feb 5, 2026 - 10:53
Feb 5, 2026 - 10:53
 0  1
कम ग्रेड वाले विभाग सुधारें रैंकिंग, अन्यथा होगी कार्रवाई : मंत्री

विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

चित्रकूट। श्रम एवं सेवायोजन विभाग राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन के सभागार में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। 

मंत्री ने सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभागवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों की रैंकिंग ए ग्रेड है वे उसे बरकरार रखें। कम ग्रेड वाले विभाग तत्काल सुधार करें। अन्यथा अगली बैठक में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदला जाए और नए कनेक्शन के आवेदनों को लंबित न रखा जाए। शासन की गाइड लाइन के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सम्बन्ध में उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे। मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की तत्काल मरम्मत और ग्राम पंचायतों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित कराये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पतालों में साफ सफाई, सुरक्षा और डॉक्टरों की रोस्टर के अनुसार तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। एम्बुलेंस सेवाओं को अप-टू-डेट रखने और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बरतने पर बल दिया गया। मंत्री ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को निर्देशित किया कि सड़कों को गड्ढामुक्त रखने और नई सड़कों की गुणवत्ता की निरंतर जांच करने के निर्देश दिए गए। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को निर्देशित किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि गौशालाओं में संरक्षित पशुओं के लिए हरे चारे एवं ठंड से बचाव के समुचित प्रबंध करें। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया। 

बैठक के दौरान विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कैंसर के प्रति जागरूकता और रोकथाम के लिए शपथ दिलाई। मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा। अंत में मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, सीएमओ डा भूपेश द्विवेदी, डीसी मनरेगा डीएन पांडेय सहीत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0