यूजीसी नियमों को लेकर बाँदा में सियासी संग्राम
यूजीसी इक्वलिटी रेगुलेशन नियमावली को लेकर बांदा में विरोध और समर्थन की राजनीति तेज हो गई है...
सवर्ण आर्मी बनाम भीम आर्मी, डीएम कार्यालय तक प्रदर्शन
बांदा। यूजीसी इक्वलिटी रेगुलेशन नियमावली को लेकर बांदा में विरोध और समर्थन की राजनीति तेज हो गई है। अशोक लाट स्थित अंबेडकर पार्क से डीएम कार्यालय तक सवर्ण आर्मी और भीम आर्मी द्वारा प्रदर्शन किए गए, जहां दोनों संगठनों के आमने-सामने आने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में “फूट डालो, राज करो” की नीति के तहत समाज को बांटने की राजनीति की जा रही है। उल्लेखनीय है कि यूजीसी इक्वलिटी रेगुलेशन नियमावली पर सर्वोच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है, जिसके बाद यह मुद्दा सवर्णों तथा एससी-एसटी व ओबीसी नेताओं के लिए सियासी हथियार बनता नजर आ रहा है।
देशभर में हरिजन एक्ट के कथित दुरुपयोग से सवर्ण समाज में असंतोष बढ़ने का दावा करते हुए सवर्ण आर्मी ने मोर्चा खोल रखा है। वहीं, यूजीसी नियमों के समर्थन में भीम आर्मी खुलकर सामने आई है, जबकि बहुजन समाज पार्टी ने इन नियमों का विरोध दर्ज कराया है।
प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया और किसी भी अप्रिय घटना से इनकार किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
