सोशल मीडिया के बाद सड़कों पर छा गयी प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की फोटो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधे पर हाथ रखकर चल रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो सोशल मीडिया पर..

Nov 22, 2021 - 05:35
Nov 22, 2021 - 05:44
 0  1
सोशल मीडिया के बाद सड़कों पर छा गयी प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की फोटो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी \ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Prime Minister Narendra Modi \ Chief Minister Yogi Adityanath)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधे पर हाथ रखकर चल रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो सोशल मीडिया पर छा जाने के बाद सोमवार को लखनऊ की सड़कों पर भी छा गयी। उत्तर प्रदेश में चुनावी बयार बहने के साथ होर्डिंग के माध्यम से संदेश देने का दौर चल पड़ा है।

लखनऊ में भाजपा की ओर से एक होर्डिंग सड़कों पर लगायी गयी है और जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के जनमानस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण भूमिका में होने का संदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें - दिल्ली बॉर्डर पर रविवार को होगी संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक : राकेश टिकैत

सड़कों पर लगी होर्डिंग में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की वह फोटो लगायी गयी है, जो एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर छा गयी थी। फोटो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना हाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधे पर रखकर चल रहे हैं।

आगे और पीछे से चलते हुए ली गयी फोटो को होर्डिंग के दोनों ओर लगाया गया है और बीच में संदेश लिखा है। होर्डिंग के संदेश में 'हम निकल पड़े है प्रण करके, अपना तन-मन अर्पण करके, जिद है एक सूर्य उगाना है, अम्बर से ऊंचा जाना है एक भारत नया बनाना है' लिखा गया है।

यह भी पढ़ें - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे राजभवन, राज्यपाल ने किया स्वागत

प्रमुख चौराहों पर लगायी गयी होर्डिंग पर लिखा ध्संदेश लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है और उधर से गुजर रहे वाहनों की रफ्तार को कम कर दे रहा है। वाहनों के बैठे लोगों का ध्यान होर्डिंग पर जाते ही रफ्तार कम हो जा रही है और लोग ध्यानपूर्वक होर्डिंग को देखते हुए उस पर लिखे संदेश को पढ़ भी रहे हैं।

लखनऊ में एक और होर्डिंग सड़कों पर लगी है, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के फोटो वाली होर्डिंग मात्रा कम है, लेकिन जन्मदिन वाली होर्डिंग से ज्यादा लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

यह भी पढ़ें - 15 साल से अटकी केन-बेतवा लिंक परियोजना, अगले माह शिलान्यास की उम्मीद

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1