चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन
आग उगलता आसमान लोगों को भीषण गर्मी का एहसास कर रहा है...
 
                                सूरज का प्रकोप, फिर 47 डिग्री के पार हुआ तापमान
चित्रकूट(संवाददाता)। आग उगलता आसमान लोगों को भीषण गर्मी का एहसास कर रहा है। दूूसरी बार फिर पारा 47 के पार डिग्री तक पहुंचा। झुलसाती धूप से लोग बिलबिलाते दिखे। घर के बाहर निकलना दूभर हो गया। कृषि विज्ञान केन्द्र गनींवा के मौसम पर्यवेक्षक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष लगातार दूसरी बार तापमान 48 डिग्री दर्ज हुआ है।
 
भीषण गर्मी का कहर जारी है। गुरुवार को फिर पारा 48 डिग्री पहुंच गया। तेज चिलचिलाती धूप के चलते सड़कों पर गुजरने वाले लोग बेहाल दिखाई दिए। सुबह से ही प्रचंड धूप निकली जो दोपहर तक पूरे शवाब पर रही। ऐसे में सड़कों में सन्न्नाटा पसर गया। मजबूरीवश घरों से लोग गमछा, छाता लेकर निकले। बावजूद इसके झुलसाती धूप आफत बनी रही। लोग कुछ दूर चलकर छाया में खड़े होते देखे गए। इसके अलावा पशु-पक्षी भी भीषण गर्मी में विकल नजर आए। मौसम पर्यवेक्षक के अनुसार 48 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है। इसके पहले मंगलवार और अब गुरुवार को सबसे गर्म दिन रहा है। बताया कि अभी दो तीन दिन तापमान 45 से 47 तक रहेगा। 31 मई तक गर्म हवाएं चलने की संभावना है। लोग दोपहर में कार्य करने से परहेज करें। पेय पदार्थो का अधिक सेवन करें।
 
                        
What's Your Reaction?
 Like
        0
        Like
        0
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        0
        Wow
        0
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            