संत रविदास जी की जयंती पर, कांग्रेस ने उन्हें याद किया

देश के महान संत रविदास जी की 647 वी जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में उन्हें याद किया गया...

Feb 24, 2024 - 05:37
Feb 24, 2024 - 05:44
 0  1
संत रविदास जी की जयंती पर, कांग्रेस ने उन्हें याद किया

बांदा, देश के महान संत रविदास जी की 647 वी जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में उन्हें याद किया गया। माल्यार्पण पुष्पार्पण कर कांग्रेस जनों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके मार्ग पर चलने तथा उनके जीवन दर्शन को आत्मसाथ करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़े : छह माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ फिर से होगी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा : मुख्यमंत्री

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि सारी दुनिया को सदाचरण सद्भावना एवं ईशवरीय सत्ता का रास्ता दिखाने वाले महान संत हमारे देश के जन जन को आस्था के प्रतीक है। जब "मन चंगा तो कठौती में गंगा" कहकर देश में एक नयी सोच दी थी। संत रविदास जैसे महान संतो ने हमारे देश की गरिमा बढ़ाई है। हम ऐसे संतो की बजह से सारी दुनिया मे अपनी पहचान बनाये है और अपने को धन्य मानते है।

यह भी पढ़े : उप्र पुलिस भर्ती में पेपर लीक की लगातार मिल रहीं शिकायतें : डीजी रेणुका मिश्रा

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, बी लाल, केशव पाल, सीमा खान, अफसाना, राजबहादुर गुप्ता,अशोक वर्धन, के पी सेन, हरिशंकर कबीर एडवोकेट, असरफुल्ला रम्पा, रफत खान गोगा, जितेंद गौरव, सोनू मिश्रा, रेखा वर्मा, पवन देवी कोरी, नत्थू सेन आदि लोग उपस्थित रहे। आज संत रविदास जयंती के अवसर पर  हरी शंकर कबीर एडवोकेट ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। हरी शंकर को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0