अतर्रा में पहली बार आयोजित हुई राष्ट्रीय महिला खो-खो लीग प्रतियोगिता

मंडल मुख्यालय के अतर्रा में पहली बार खेलो इंडिया के तहत चार दिवसीय राष्ट्रीय महिला खो-खोर लीग प्रतियोगिता 18 जनवरी...

अतर्रा में पहली बार आयोजित हुई राष्ट्रीय महिला खो-खो लीग प्रतियोगिता

चार दिवसीय महिला प्रतियोगिता में दो सैकड़ा से अधिक खिलाड़ी कर रहे हैं 
प्रतिभाग

अतर्रा के तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हो रहा है आयोजन

बांदा। मंडल मुख्यालय के अतर्रा में पहली बार खेलो इंडिया के तहत चार दिवसीय राष्ट्रीय महिला खो-खोर लीग प्रतियोगिता 18 जनवरी से खेला जा रहा है। प्रतियोगिता में 12 राज्यों की टीमों के दो सैकड़ा से ज्यादा खिलाड़ी भागीदारी करते हुए अपने दमखम का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता 13 वर्षों बाद उत्तर प्रदेश व चित्रकूट धाम मंडल मुख्यालय में पहली बार आयोजित हो रही है। विद्यालय के चेयरमैन शिव शरण कुशवाहा ने कहा कि यह प्रतियोगिता बुंदेलखंड के युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

यह भी पढ़े : हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए संजीवनी बनेगी अयोध्या, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

यह भी पढ़े : मप्र : बर्फीली हवाओं की चपेट में प्रदेश, कई शहरों में कोल्ड डे के हालात

शुक्रवार को स्मिता खेलो इंडिया सीनियर तथा सब जूनियर महिला खो-खो का आयोजन हुआ, जिसके मुख्य अतिथि चित्रकूट धाम मंडल बांदा के सांसद आरके सिंह पटेल एवं भारतीय खो-खो संघ के महासचिव महेंद्र सिंह त्यागी तथा विशिष्ट अतिथि मंडल आयुक्त महोदय बालकृष्ण त्रिपाठी , मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश , आर एस ओ विजय कुमार तथा बांदा खो-खो संघ की अध्यक्षा नीतू सक्सेना  तथा अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे। सभी के स्वागत में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी बांदा के छात्र-छात्राओं ने बहुत ही अच्छी प्रस्तुति कर मंत्रमुग्ध  कर दिया तथा मार्च पास्ट भी निकाली गई जो सभी का आकर्षण का केंद्र रही।

यह भी पढ़े : प्राण-प्रतिष्ठा : प्रवेशिका पर बने क्यू.आर. कोड के मिलान के बाद ही अतिथियों को मिलेगा प्रवेश

सीनियर महिला खो खो लीग में पहला मैच मध्य प्रदेश बनाम मध्य भारत के बीच हुआ, जिसमें मध्य भारत 25 अंक हासिल कर जीत दर्ज की दूसरा मैच उत्तर प्रदेश बनाम दिल्ली के बीच हुआ, जिसमें दिल्ली की कप्तान सुश्री नसरीन शेख रही जो की 2023 में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन अवार्ड से सम्मानित है जिसमें 72 रंग हासिल कर दिल्ली जीत हासिल की, तीसरा मैच हरियाणा बनाम उत्तराखंड के बीच हुआ, जिसमें हरियाणा 54 अंक से जीत हासिल की और चौथा मैच उत्तर प्रदेश बनाम हिमाचल के बीच जारी था।

सब जूनियर महिला खो-खो लीग में पहला मैच हरियाणा बनाम मध्य प्रदेश के बीच हुआ जो की मैच बराबर रहा। दूसरा मैच दिल्ली बनाम उत्तर प्रदेश के बीच हुआ जिसमें दिल्ली ने जीत हासिल की। तीसरा मैच हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ जिसमें हरियाणा ने 8 अंकों से जीत हासिल की और चौथा मैच दिल्ली बनाम मध्य प्रदेश के बीच खेला जा रहा था।

यह भी पढ़े : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर डीआईजी- एसपी ने एमपी बॉर्डर में चेकिंग की

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0