जालौन पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल

एट थाना क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दौरान...

जालौन पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल

जालौन। एट थाना क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। वह पुलिस की गोली से घायल है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने चित्रकूट मंडल के डॉक्टरों को, दी ये कडी चेतावनी

पुलिस के मुताबिक, ग्राम हरदोई गुर्जर में बीएससी की छात्रा दीक्षा पाल (18) ने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी थी। बेटी की मौत का आरोप पिता रमाकांत पाल ने गांव के ही शाहिद खान पर लगाया था। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री की शाहिद से दोस्ती थी। शाहिद आवारा क़िस्म का युवक है। उसकी अन्य महिलाओं से भी दोस्ती है। इस बात की जानकारी जब बेटी दीक्षा को हुई तो उसने इसका विरोध किया।

यह भी पढ़े : सीजीएसटी में बांदा के बेटे ने 955 रैंक हासिल कर, किया गौरवान्वित

आरोप है कि शाहिद ने दीक्षा को मर जाने के लिए दुष्प्रेरित किया। इससे क्षुब्ध होकर दीक्षा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद आरोपित शाहिद फरार चल रहा था। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया। मंगलवार की रात को खबर मिली कि सोमई से हरदोई गूजर जाने वाले प्रतीक्षालय के पास अभियुक्त छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उस क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया। ख़ुद को घिरता देख आरोपित शहिद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने जवाब में गोली चलाई तो वह घायल हो गया।

यह भी पढ़े : अयोध्या आंदोलन के इतिहास में 'छह दिसंबर' है खास

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर घायलवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अभियुक्त के पास से अवैध असलहा जिंदा व खोखा कारतूस आदि सामान बरामद हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0