बांदा जंक्शन के विकास को लेकर रेल मंत्री को भेजा गया ज्ञापन

बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन द्वारा बांदा जंक्शन के समग्र विकास एवं रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर केंद्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी...

Mar 20, 2026 - 12:15
Mar 20, 2026 - 12:18
 0  84
बांदा जंक्शन के विकास को लेकर रेल मंत्री को भेजा गया ज्ञापन

बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने नई ट्रेनों, कोच वृद्धि और आधुनिक सुविधाओं की उठाई मांग

बांदा। बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन द्वारा बांदा जंक्शन के समग्र विकास एवं रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर केंद्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक विस्तृत ज्ञापन भेजा गया है।

फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ में बांदा जंक्शन का शामिल होना पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इसके लिए संगठन ने केंद्र सरकार का आभार जताया है।

ज्ञापन में क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों और आम नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गई हैं।

  • फाउंडेशन ने बांदा से नई दिल्ली के बीच “कालिंजर एक्सप्रेस” चलाने की मांग की है, जिससे बढ़ती यात्री संख्या को राहत मिल सके। इसके अलावा खजुराहो–महोबा–बांदा–प्रयागराज होते हुए अयोध्या तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की भी मांग की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।
  • महोबा से लखनऊ के बीच प्रतिदिन इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों और आवागमन में सुविधा होगी।
  • इसके साथ ही अहमदाबाद–बरौनी एक्सप्रेस और यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्लीपर कोचों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई है।
  • ज्ञापन में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बांदा जंक्शन पर आधुनिक एसी व नॉन-एसी स्मार्ट प्रतीक्षालय विकसित करने का सुझाव भी दिया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

फाउंडेशन ने उम्मीद जताई है कि सरकार इन मांगों पर सकारात्मक विचार करेगी, जिससे बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सकेगी।

इस संबंध में जानकारी मीडिया प्रभारी कार्तिक निगम हर्षित द्वारा दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0