पुलिस क्लब में पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी
जनपद में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलन्द हैं कि वह पुलिसकर्मियों को भी अपना निशाना बनाकर खुलेआम चुनौती दे रहे हैं..
![पुलिस क्लब में पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी](https://bundelkhandnews.com/uploads/images/2021/03/image_750x_6045c9af85057.jpg)
जनपद में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलन्द हैं कि वह पुलिसकर्मियों को भी अपना निशाना बनाकर खुलेआम चुनौती दे रहे हैं।
ताजा घटना बाबूलाल चैराहा स्थित पुलिसचैकी के नजदीक पुलिस क्लब में हुई। जहां चोरों ने एक पुलिसकर्मी के घर में दरवाजे की कुण्डी काटकर लाखों की चोरी की।
यह भी पढ़ें - ढाई साल के मासूम को नदी में फेकने वाली इस माँ को आप क्या कहेंगे
बताया जाता है कि फायर सर्विस की गाड़ी के चालक सिपाही के घर में चोरों ने घुसकर अलमारी सहित कई ताले तोड़े और लाखों के जेवर गायब कर दिए। जाने से पहले चोरों ने घर में आग लगा दी।
जिससे गृहस्थी का अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। पुलिस क्लब में ही महिला थाना स्थित है और फायर सर्विस कार्यालय भी चन्द कदम की दूरी पर मौजूद है। इसके बावजूद चोरों ने विद्युत कटौती का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दिया।
बताते चलें कि इसके पहले चोरों ने अतर्रा सीओ के घर में भी चोरी करके पुलिस को चुनौती दी थी और इस ताजा घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग गए हैं।
यह भी पढ़ें - खेसारी लाल यादव ने खेली भाभी संग ऐसे होली, Devra Gal Misi Misi वीडियो हो रहा वायरल
What's Your Reaction?
![like](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/wow.png)