जालौन : किसान के सूने घर से दस लाख की चोरी

उरई नगर के मोहल्ला मैकेनिक नगर में मधुबन विला के पास एक मकान में लाखों की चोरी हुई है...

Apr 20, 2024 - 04:53
Apr 20, 2024 - 04:56
 0  7
जालौन : किसान के सूने घर से दस लाख की चोरी

जालौन। उरई नगर के मोहल्ला मैकेनिक नगर में मधुबन विला के पास एक मकान में लाखों की चोरी हुई है। अज्ञात चोर खिड़की तोड़कर भीतर दाखिल हुए और तीन लाख की नकदी समेत लगभग 10 लाख का माल समेट कर रफूचक्कर हो गये।

शनिवार की सुबह किसान अपने गांव से भतीजे की शादी करके परिवार सहित लौटा तो घर के भीतर का दृश्य देखकर उसके पैरों तले की जमीन खिसक गयी। घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जरूरी छानबीन कर चोरों का पता लगाने की बात कही है।

यह भी पढ़े : बजरंग दल के कानपुर प्रमुख को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम मलथुआ निवासी सुरेश राठौर पेशे से किसान हैं और उरई के मोहल्ला मेकेनिक नगर स्थित अपने घर में रहकर यहीं बच्चों की पढ़ाई पूरी करा रहे हैं। गांव में उनके भतीजे की शादी थी इसलिए शुक्रवार को वह अपने परिवार सहित गांव चले गए थे। जाते समय घर में ताला लगा गये थे।

यह भी पढ़े : लोस चुनाव : उप्र की आठ सीटों पर हुए मतदान में सहारनपुर अव्वल

शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर खिड़की उखाड़कर सुरेश राठौर के घर में घुसे और सेफ आदि तोड़कर भीतर रखे तीन लाख रुपये और लगभग सात लाख के गहने चोरी कर ले गये। गहने और रकम जो छोटी बेटी अंजली की शादी के लिए इंतजाम करके रखे गये थे।

यह भी पढ़े : म.प्र. : चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवान और होमगार्ड सैनिकों की बस पलटी, 21 जवान घायल

चोरी की सूचना पर यूपी डॉयल 112 और बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0