चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवान और होमगार्ड सैनिकों की बस पलटी, 21 जवान घायल

लोकसभा चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे पुलिस जवान और होमगार्ड सैनिकों की बस शनिवार तड़के पलट गई...

Apr 20, 2024 - 00:46
Apr 20, 2024 - 00:49
 0  9
चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवान और होमगार्ड सैनिकों की बस पलटी, 21 जवान घायल

बैतूल। छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे पुलिस जवान और होमगार्ड सैनिकों की बस शनिवार तड़के पलट गई। इस हादसे में लगभग 21 होमगार्ड के जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में 9 को बैतूल और 12 को शाहपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े : सदगुरू परिवार ने डेढ़ लाख दीप जला हर्षोल्लास के साथ मनाया गौरव दिवस

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र के एनएच 47 पर नीपानी के नजदीक शनिवार सुबह करीब 4 बजे की है। इस बस पर 44 जवान सवार थे। ये सभी जवान छिंदवाड़ा जिले से चुनाव ड्यूटी कर राजगढ़ जा रहे थे, इस दौरान बैतूल के बरेठा घाट के पास नेशनल हाईवे 47 पर ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में जवानों की बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस पलटती हुई गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 21 जवान घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़े : म.प्र.: तीखे हुए गर्मी के तेवर, 20 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार

घटना की जानकारी मिलते ही बैतूल और शाहपुर अस्पताल की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल 9 जवानों को इलाज के लिए बैतूल के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जबकि 12 जवानों का इलाज शाहपुर के सरकारी अस्पताल में जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0