क्या बांदा अब ठंड का भी रिकॉर्ड बनाने वाले है, 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही शीतलहर ?

बांदा जिले में शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम पारा 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया...

Jan 6, 2023 - 08:22
Jan 6, 2023 - 14:12
 0  1
क्या बांदा अब ठंड का भी रिकॉर्ड बनाने वाले है, 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही शीतलहर ?

बांदा जिले में शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम पारा 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद भी असहायों और गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए जिला प्रशासन की व्यवस्था धरातल पर नहीं दिखी। कुछ प्रमुख स्थानों को छोड़कर सिर्फ कागजी आंकड़ों में अलाव जल रहे हैं। बर्फीली हवाओं ने गलन और बढ़ा दी है। 

यह भी पढ़ें -  नाबालिग से रेप व अपहरण के आरोप में, जेल में बंद कैदी ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप

शुक्रवार को दिनभर कोहरे की सफेद चादर छायी रही। बादल छाये रहे। दोपहर में न्यूनतम तापमान गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम जानकारों को मानना है कि अभी तीन दिन तक ठंड और गलन से राहत के कोई आसार नहीं है।

winters in banda uttar pradesh

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से न्यूनतम पारे में गिरावट बरकरार रहेगी। आज लगभग 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर भी चलती रही।

यह भी पढ़ें - झांसी कानपुर ट्रैक पर रेल पटरी चटकी, 8 घंटे तक प्रभावित रहा ट्रेनों का ट्रैफिक



भीषण ठंड के बावजूद प्रशासन द्वारा सार्वजनिक चौराहों व मोहल्लों में अलाव की व्यवस्था दिखाई नहीं पड़ी। जिससे लोग पुराने टायर व कचरा जलाकर आग तापते हुए दिखाई दिए। लगातार ठंड बढ़ने से अन्ना मवेशियों की जान आफत में है। आज भी नरैनी के पास रिसोरा में संचालित अस्थाई गौशाला में 5 गोवंश मृत पाए गए हैं। यह जानकारी तब मिली जब विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के द्वारा गौशाला का निरीक्षण किया गया।

इसी तरह जिले के अन्य गौशालाओं से अन्ना मवेशियों की मौत की खबरें आ रही हैं। इधर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक विशेषज्ञ डॉ दिनेश शाह ने बताया कि जिले में न्यूनतम तापमान अभी और गिरेगा जिससे ठंड और गलन से फिलहाल निजात मिलने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ेंनिकाय चुनाव के संबंध में ,जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को घेरा

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 1
Love Love 1
Funny Funny 2
Angry Angry 1
Sad Sad 2
Wow Wow 1
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.