चित्रकूट में अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 8 लाख की कीमत का गांजा बरामद
चित्रकूट पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के..
![चित्रकूट में अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 8 लाख की कीमत का गांजा बरामद](https://bundelkhandnews.com/uploads/images/2022/03/image_750x_6220a2fce80b2.jpg)
चित्रकूट पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट शैलेन्द्र कुमार राय के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मऊ आनन्द कुमार सिंह तथा उनकी टीम द्वारा 2.मार्च 2022 को अभियुक्त धनराज केवट उर्फ पाण्डेय पुत्र रामफल निवासी हटवा थाना मऊ जनपद चित्रकूट को थाना मऊ क्षेत्र के गजरी मोड ग्राम हटवा के पास से 08 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदशुदा गांजे की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। यह शातिर किस्म का अभियुक्त है तथा थाना मऊ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। इसके द्वारा जनपद चित्रकूट के रैपुरा, मऊ, बरगढ़ सहित उ0प्र0 व म0प्र0 के आस पास के जनपदों में लम्बे समय से गांजा तस्करी की जा रही थी। अभियुक्त के विरुद्घ थाना मऊ में एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध एक दर्जन से अधिक फिरौती हेतु अपहृरण , हत्या का प्रयास , अवैध असलहो की बरामदगी आदि से सम्बन्धित जघन्य अपराध जनपद चित्रकूट (उ0प्र0) , जनपद रीवा (म0प्र0) में पंजीकृत है।
यह भी पढ़ें - लोकतंत्र में शासन की बागडोर जनता के हाथ पर - चित्रकूट डीएम
यह भी पढ़ें - चित्रकूट सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पर बसपा द्वारा हमला, प्रत्याशी सड़क पर फूट फूट कर रोई
यह भी पढ़ें - दस्यु ददुआ के बेटे वीर सिंह मानिकपुर विधानसभा से चुनाव नही लडेंगे, जानिये ये रही वजह
#UPPolice#chitrakootpol थाना मऊ पुलिस टीम द्वारा 01 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर की 08 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ की गयी गिरफ्तारी के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री धवल जायसवाल की बाइट। @Uppolice @ADGZonPrayagraj @rangechitrakoot @dgpup pic.twitter.com/lzc0OkqjBn
— Chitrakoot Police (@chitrakootpol) March 3, 2022
What's Your Reaction?
![like](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/wow.png)