स्ट्रॉबेरी महोत्सव झाँसी में, किसानों को सिखाए जायेंगे स्ट्रॉबेरी खेती के नए तौर तरीके

जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने बताया कि 16 फरवरी को 1 माह से चल रहे स्ट्रॉबेरी महोत्सव का समापन अपराह्न..

Feb 15, 2021 - 07:46
Feb 15, 2021 - 08:10
 0  1
स्ट्रॉबेरी महोत्सव झाँसी में, किसानों को सिखाए जायेंगे स्ट्रॉबेरी खेती के नए तौर तरीके
फाइल फोटो

किसान स्ट्रॉबेरी खेती कर अपनी आय दोगुनी कैसे करें व अन्य को भी प्रेरित करें  

जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने बताया कि 16 फरवरी को 1 माह से चल रहे स्ट्रॉबेरी महोत्सव का समापन अपराह्न 11 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्ट्रॉबेरी महोत्सव समापन कार्यक्रम 16 फरवरी को अपराह्न 11 बजे से 2 बजे तक चलेगा।

यह भी पढ़ें - वेलेंटाइन डे पर पति ने पत्नी को बीच सड़क पीटकर किया मरणासन्न

इस दौरान जहां महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले होटल- रेस्टोरेंट को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही स्ट्रॉबेरी खेती से जुड़ने वाले लगभग 50 किसानों को स्ट्रॉबेरी खेती की

जानकारी तथा विशेषज्ञों द्वारा भी किसानों को खेती और कैसे की जानी है तथा अधिक लाभ लेने के लिए क्या-क्या उपाय किए जाने है, की भी जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें - दुबई से लाया जा रहा इतने किलो सोना कस्टम ने लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा, चार गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि जनपद में स्ट्रॉबेरी खेती को हर संभव मदद दी जाएगी। स्ट्रॉबेरी के उत्पादन लक्ष्य 10 हजार से 10 लाख किलो उत्पादन का निर्धारित किया है,

यदि लक्ष्य पूर्ण होता है तो फिर अन्य किसान स्वतः ही स्ट्रॉबेरी खेती की ओर आकर्षित होंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि समापन दिवस पर पं. दीनदयाल उपाध्याय सभा के प्रांगण में स्ट्रॉबेरी महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले होटल एवं रेस्टोरेंट के स्टॉल लगाकर स्ट्रॉबेरी से तैयार डेर्जट प्रदर्शित करेंगे।

यह भी पढ़ें - बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा करने जा रही है इस बिज़नेसमैंन के साथ दूसरी शादी?

khelo aor jeeto | bundelkhand news quiz | lucky draw contest

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0