राठ में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली संत रविदास महाराज की भव्य शोभायात्रा
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती के अवसर पर नगर राठ में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में...
राठ (हमीरपुर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती के अवसर पर नगर राठ में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रविदास मंदिर से हुआ, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात गाजे-बाजे और आकर्षक रथों के साथ शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई।
शोभायात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों ने संत गुरु रविदास महाराज एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का स्वरूप धारण कर सामाजिक समरसता, समानता और बंधुत्व का संदेश दिया। नगरवासियों ने मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं व महापुरुषों के चित्रों का भावभीना स्वागत किया।
शोभायात्रा रविदास मंदिर से प्रारंभ होकर कोट बाजार, उरई रोड, हमीरपुर चुंगी, रामलीला मैदान होते हुए पुनः रविदास मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में संत रविदास महाराज के जीवन दर्शन, उनके विचारों और समाज सुधार से जुड़े संदेशों पर आधारित झांकियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, नि. मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष दानिश खान सहित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।
रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
