मुंबई से बलिया तक सफर करने वालों को खुशखबरी, होली स्पेशल के दो फेरे और बढे

बांदा होली में मुंबई से बलिया तक सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड दिल्ली ने होली स्पेशल ट्रेन के मौके पर दो फेरे बढ़ाए हैं..

Mar 14, 2022 - 03:02
Mar 14, 2022 - 03:10
 0  4
मुंबई से बलिया तक सफर करने वालों को खुशखबरी, होली स्पेशल के दो फेरे और बढे
मुंबई से बलिया तक सफर करने वालों को खुशखबरी..

बांदा होली में मुंबई से बलिया तक सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड दिल्ली ने होली स्पेशल ट्रेन के मौके पर दो फेरे बढ़ाए हैं। इससे घर आने वाले व यहां से वापस जाने वाले यात्रियों को सुविधा रहेगी। उन्हें अन्य वाहनों में सफर करने में भीड़ के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। रेलवे ने होली स्पेशल के नाम पर सात मार्च से मुंबई से बलिया जनपद तक के लिए ट्रेन चलाई थी। जिसमें साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन मुंबई से बांदा स्टेशन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार आती है।

यह भी पढ़ें - मुंबई और बलिया के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन बांदा पहुंची, यात्रियों में दिखा उत्साह

जबकि बलिया से वापस ट्रेन गुरुवार, शनिवार व सोमवार बांदा से होकर मुंबई तक जाती है। ट्रेन में इस समय बांदा से करीब चार सौ यात्रियों का आवागमन हो रहा है। खास होली पर्व के दिन यात्रियों को साधन के लिए कोई दिक्कत न हो। इसके लिए रेलवे इस स्पेशल ट्रेन के ट्रिप बढ़ाए हैं। जिसमें 15 मार्च को ट्रेन अलग से मुंबई से चलेगी। ट्रेन 16 मार्च को यानि होली के एक दिन पहले 2.45 बजे बांदा स्टेशन आएगी।

मुंबई से बलिया तक सफर करने वालों को खुशखबरी..

पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन यहां से बलिया के लिए रवाना होगी। इसी तरह बलिया से यही ट्रेन वापस में 17 मार्च को चलेगी। जो कि 18 मार्च को बांदा सुबह तीन बजे आएगी। स्टेशन प्रबंधक एसके कुशवाहा ने बताया कि संक्रमण से बचाव का संदेश माइक से प्रसारित कराया जाएगा। होली में यात्रियों के लिए साधन की दिक्कत न रहे। इसके लिए विभागीय उच्च अधिकारियों ने इसके फेरे और बढ़ाए हैं।

यह भी पढ़ें - रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी : अब महोबा - छतरपुर के बीच मेमू ट्रेन चल सकेगी

यह भी पढ़ें - खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी का 32 वां ठहराव इस रेलवे स्टेशन में होगा

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 2
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.