पांच साल की बच्ची को खेत से दूर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर के गौरिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 वर्षीय युवक द्वारा 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। बच्ची इस समय जिला अस्पताल में है और उसका इलाज चल रहा है...

Jan 25, 2024 - 05:38
Jan 25, 2024 - 05:48
 0  4
पांच साल की बच्ची को खेत से दूर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर के गौरिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 वर्षीय युवक द्वारा 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। बच्ची इस समय जिला अस्पताल में है और उसका इलाज चल रहा है। आरोपी, 24 जनवरी की शाम बुधवार को बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने खेत में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ लिया गया है।

यह भी पढ़े:बुंदेलखंड के 27 किसान सरकारी सहायता से गेंदा की खेती करेंगे


बच्ची के पिता ने बताया, जब उनकी बच्ची उन्हें आस-पास नहीं दिखी तो उन्होंने उसे ढूंढ़ना शुरू कर दिया। पड़ोस के खेत से आवाज़ आ रही थी। जब वह वहां गए तो उन्होंने अपने बच्ची को वहां गंभीर हालत में पाया। मामले को लेकर डॉ. अरुण शुक्ला ने बताया कि बच्ची बेहद गंभीर रूप से घायल थी। इस समय उसका इलाज ज़ारी है।

यह भी पढ़े:दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी छतरपुर से गिरफ्तार 


एसपी अमित सांगी ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपी राहुल, जिसकी उम्र 24 साल है उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज़ किया गया है। उसे जल्द से जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी और बच्ची को न्याय दिलाया जायेगा।

यह भी पढ़े:बांदा: धारा 144 लागू, धरना प्रदर्शन जनसभा जुलूस पर रोक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0