मां से ही सबको मिलते है संस्कार : ऊषा जैन

सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट एवं सदगुरु महिला समिति के संयुक्त तत्त्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन...

Mar 13, 2024 - 00:33
Mar 13, 2024 - 00:36
 0  3
मां से ही सबको मिलते है संस्कार : ऊषा जैन

कहा कि नए भारत के निर्माण को आगे आएं महिलाएं 

अरविंद भाई मफतलाल की जन्म शताब्दी वर्ष पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

चित्रकूट। सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट एवं सदगुरु महिला समिति के संयुक्त तत्त्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सदगुरु सभागार में किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, ट्रस्टी डॉ. बीके जैन, अध्यक्षा ऊषा जैन, उपाध्यक्ष अनुभा अग्रवाल, डॉ. पूनम अडवानी, आरबी सिंह चैहान सहित सदगुरू परिवार की महिलाएं उपस्थित रही। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया।

यह भी पढ़े : 13 महादानियों ने शिविर में किया रक्तदान

अध्यक्ष श्रीमती जैन ने बताया कि ट्रस्ट के प्रथम अध्यक्ष अरविंद भाई मफतलाल ने अजीवन महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रयास किए। महिला समिति की स्थापना के लिए विशेष प्रेरणास्रोत रहे और उन्ही की प्रेरणा से  सदगुरु महिला समिति की स्थापना वर्ष 1998 में चित्रकूट अंचल की ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें समाजिक विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ने के उद्देश्य से की गयी थी। प्रसन्नता है कि आज 26 वर्ष पूर्ण होने पर सैंकड़ों महिलाओं को इस मुहीम से जोड़ सके। कहा कि मां से ही सबको संस्कार मिलते है। इसलिए हर दिन महिला दिवस होना चाहिए। इस दौरान महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े : एयरपोर्ट सेवा से जनपद के विकास में एक नया मार्ग होगा प्रशस्त : डीएम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0