प्रबुद्ध वर्ग भारत के सुपर पावर के सपने को, कर रहा साकार : प्रदेश उपाध्यक्ष
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज का नेतृत्व करता है। प्रबुद्ध जन व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था है..

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज का नेतृत्व करता है। प्रबुद्ध जन व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था है। जो आज के नए भारत की परिकल्पना व समाज के हर वर्ग की अपेक्षाओं के अनुसार एक आधुनिक व सुपर पावर के सपने को साकार करने के लिए कार्य कर रहे हैं।
उक्त उद्गार शुक्रवार को व्यक्त करते हुए तिंदवारी कस्बे के मानस कुंज में तिंदवारी विधानसभा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास कायम करने के लिए सब का प्रयास बहुत जरूरी है। नारी सशक्तिकरण के लिए भाजपा संकल्पित है। 2022 में प्रदेश की सत्ता पर भाजपा दोबारा काबिज होगी। दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है।
यह भी पढ़ें - आवास आवंटन में गड़बड़ी पाए जाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
भारत की पहचान अब शक्तिशाली देश के रूप में हो रही है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयास अतुलनीय रहे हैं। देश में बनी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन करोड़ों भारतीयों की जाने बचा रही है। किसान सम्मान निधि, शौचालय निर्माण, निशुल्क गैस, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास आदि जनकल्याण के साथ-साथ नए भारत की नई तस्वीर बयां कर रहे हैं। विधानसभा प्रभारी दिनेश तिवारी ने आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए विधानसभा के शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्षों को प्रमुख बिंदुओं से अवगत कराया।
सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने की। जबकि संचालन जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी द्वारा किया गया। सम्मेलन में भाजपा नेत्री शीला सिंह, प्रांतीय परिषद सदस्य बलराम सिंह कछवाह, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, जसपुरा मंडल प्रभारी उत्तम सक्सेना, तिंदवारी मंडल प्रभारी राम प्रसाद सोनी, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के संयोजक जिला उपाध्यक्ष कमलेश अवस्थी, तिंदवारी मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी आदि पदाधिकारियों व प्रबुद्ध जनों ने हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें - रोडवेज बस स्टॉप में महिला यात्री के जेवरात गायब करने वाली, दो महिलाएं गिरफ्तार
What's Your Reaction?






