नगर पालिका अध्यक्ष के घर का घेराव, जमकर नारेबाजी

उरई नगर के एक मोहल्ले में बिजली का पोल न लगने के कारण यहां के लोग बिजली समस्या से परेशान हैं...

Sep 18, 2024 - 07:31
Sep 18, 2024 - 07:33
 0  15
नगर पालिका अध्यक्ष के घर का घेराव, जमकर नारेबाजी

जालौन। उरई नगर के एक मोहल्ले में बिजली का पोल न लगने के कारण यहां के लोग बिजली समस्या से परेशान हैं। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष से भी गुहार लगाई, लेकिन काेई सुनने को तैयार नहीं। इसी कारण लोगों ने बुधवार जुलूस निकालते हुए नगर पालिका अध्यक्ष के घर के बाहर हंगामा किया। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं के साथ पहुंचे लोगों ने अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की।

उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला शांति नगर के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष की कार्यशाली से अक्रोशित होकर व अपनी समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष के आवास का घेराव किया था। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी ने महिलाओं को धमकी भरे लहजे में हड़काया। जिसका वीडियो वायरल हो गया है। यह घटना जालौन के उरई नगर की है। लोगों का कहना है कि विद्युत पोल न लगने से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0