राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बाँदा में आयोजित हुआ “नशा मुक्त भारत अभियान - विकसित भारत की पहचान” कार्यक्रम

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बाँदा में प्रयुक्त विज्ञान एवं मानवीकीय विभाग एवं उन्नत भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्त भारत अभियान...

Jun 27, 2026 - 14:26
Jun 27, 2026 - 15:00
 0  8
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बाँदा में आयोजित हुआ “नशा मुक्त भारत अभियान - विकसित भारत की पहचान” कार्यक्रम

बाँदा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बाँदा में प्रयुक्त विज्ञान एवं मानवीकीय विभाग एवं उन्नत भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्त भारत अभियान - विकसित भारत की पहचान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम संस्थान के निदेशक प्रोo एसo पीo शुक्ल जी के मार्गदर्शन एवं प्रयुक्त विज्ञान एवं मानवीकीय विभागाध्यक्ष, उन्नत भारत अभियान के समन्वयक एवं NSS नोडल ऑफिसर डॉo शैलेन्द्र बादल जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम प्रतिभागियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं समाज पर उसके प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु अवेयरनेस फिल्म्स एवं डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इसके माध्यम से उपस्थित विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके उपरांत विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। तत्पश्चात प्रयुक्त विज्ञान एवं मानवीकीय विभागाध्यक्ष,उन्नत भारत अभियान के समन्वयक एवं NSS नोडल ऑफिसर डॉ. शैलेन्द्र बादल ने नशा मुक्ति के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का संचालन संस्थान के शारीरिक प्रशिक्षक हर्ष खरे द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

कार्यक्रम में किशन दीक्षित, शुभम तिवारी, जितेन्द्र यादव, नरेन्द्र खेगर, स्वप्निल त्रिपाठी, प्रबल द्विवेदी, अन्नपूर्णा मिश्रा, अनुराधा, प्राची, संगम, राहुल, लवकुश, अमन कुमार, अवध नरेश, शिव नारायण, सुशील, रवि, कुलदीप, रावेन्द्र बाजपेयी, मंगल सहित अन्य कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0