जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही अवैध खनन करती हुई, सात मशीनें सीज

जिला प्रशासन अवैध खनन पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। वहीं, गुरुवार को अवैध खनन और ओवरलोडिंग...

Oct 13, 2023 - 01:19
Oct 13, 2023 - 01:24
 0  2
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही अवैध खनन करती हुई, सात मशीनें सीज
सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

जालौन। जिला प्रशासन अवैध खनन पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। वहीं, गुरुवार को अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर जिला प्रसाशन का हंटर चला है। इस कार्रवाई में सीमा क्षेत्र से बाहर किया जा रहा था जिसमें एसडीएम सदर ने अवैध खनन करते सात पोकलैंड मशीनों को सीज कर दिया है।

 यह भी पढ़े : आंखे हैं अनमोल का संदेश देता विश्व दृष्टि दिवस

बता दें कि, पूरा मामला उरई तहसील क्षेत्र के सिमरिया मोरंग खदान का है। यहां पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और खान अधिकारी राजेश सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई है। शिकायत मिलने के बाद यहां पर पाया गया कि निजी भूमि पर सीमा क्षेत्र से बाहर खनन किया जा रहा था। इसके बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। वहीं, इस दौरान मौके पर 7 पोकलैंड मशीनों को सीज किया गया है और 15 ओवरलोड ट्रकों का मौके पर चालान किया गया हैं।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : झाँसी : महिलाओं का उत्साहवर्धन करने पहुंची डी.आई.जी. धर्मपत्नी सुमन पुनिया

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 1
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0