जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कल, बाँदा पुलिस ने किया यातायात व्यवस्था डायवर्ट

बाँदा जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन दाखिल किए जाएंगे,इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा..

Jun 25, 2021 - 06:14
 0  1
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कल, बाँदा पुलिस ने किया यातायात व्यवस्था डायवर्ट
बाँदा पुलिस / banda police

जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन दाखिल किए जाएंगे,इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं साथ ही यातायात को भी डायवर्ट कर दिया गया है।

इस बारे में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा जानकारी दी गई कि नामांकन को देखते हुए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप चौराहा से कलेक्ट्रेट की तरफ आने वाले वाहनों को ओवर ब्रिज के नीचे से जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह रोडवेज की तरफ से कचहरी की तरफ आने वाले वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है।

यह भी पढ़ें - जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने बांदा मेें सुनील पटेल, चित्रकूट में अशोक जाटव

यहां आने वाले सभी वाहनों को जीआईसी मैदान से होकर पुलिस लाइन की तरफ डायवर्ट किया गया है। वही केवटरा चौराहे से संकट मोचन मंदिर, अशोक लाट चौराहे की तरफ आने वाले वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे।उन्होंने यह भी बताया कि नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के केवल एक वाहन को प्रवेश दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने नामांकन के कारण यातायात व्यवस्था में एक दिन के लिए किए जा रहे डायवर्जन व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जनता से सहयोग की अपील की है।

वही नामांकन स्थल में भी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन के द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं।इस बीच भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी द्वारा  अध्यक्ष पद पर की जा रही दावेदारी के कारण तीनों ही दलों द्वारा नामांकन किए जाने की संभावना है।

जहां समाजवादी पार्टी ने रजनी यादव को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है तो वहीं भाजपा ने सुनील पटेल को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। बसपा की ओर से अरुण पटेल का नाम लिया जा रहा है। इन तीनों प्रत्याशियों में कौन-कौन नामांकन पत्र दाखिल करेगा यह कल ही पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें - बांदा की बेटी वीरांगना दुर्गावती केे सामने सम्राट अकबर की सेना ने घुटने टेक दिये थे

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 3