ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मतगणना स्थल के पास हंगामा करना सपा को महंगा पड़ा
इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर आरके सिंह ने बताया कि बुधवार की रात समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बृजेश प्रजापति ने मतगणना स्थल में जा रहे जिला अधिकारी..

बाँदा,
मतगणना से पहले ईवीएम में से छेड़छाड़ और गड़बड़ी की आशंका के चलते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडी स्थल पर बुधवार की रात जमकर हंगामा किया था।
इस दौरान सपाइयों पर पथराव करने का आरोप लगा है, जिसमें एक दरोगा घायल हो गए थे। इस मामले में आठ नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही आधा सैकड़ा अज्ञात बताए गए हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें - मतगणना स्थल पर अराजकता फैलाने वालों पर बुलडोजर चलेगा
इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर आरके सिंह ने बताया कि बुधवार की रात समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बृजेश प्रजापति ने मतगणना स्थल में जा रहे जिला अधिकारी की गाड़ी रुकवा ली और तलाशी लेने की कोशिश की। इसी बात को लेकर डीएम से नोकझोंक भी हुई थी। तब पुलिस ने सपाइयों को खदेड़ दिया। इसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अगले दिन गुरुवार को तड़के सपा के नेताओं ने पुलिस पर पथराव किया जिसमें बलखंडी नाका चौकी प्रभारी राज नारायण नायक के सिर पर एक पत्थर लग गया, जिससे वह लहूलुहान हो गए थे।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सुरेंद्र मिश्रा द्वारा किया जा रहा था इसलिए पुलिस द्वारा छात्र नेता सुरेंद्र कुमार मिश्रा, लव सिन्हा, अब्दुल रहीस विक्की खान, पूर्व समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष इमरान राजू, संजय सिंह, जिला अध्यक्ष विजय करण का भतीजा और करीब आधा सैकड़ा सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड में पिछला इतिहास दोहराने में विफल रही भाजपा, 19 में 16 सीटें मिली
यह भी पढ़ें - अब बुलडोजर के निशाने पर बुंदेलखंड के माफिया
What's Your Reaction?






