यूपी के सहारनपुर में जनसेवा केंद्र पर गई युवती का अश्लील वीडियो बनाकर कराया धर्म परिवर्तन

सहारनपुर में एक संगहीन मामला सामने आया है, बता दें कि जनसेवा केंद्र पर....

Mar 23, 2021 - 09:12
Mar 23, 2021 - 09:18
 0  3
यूपी के सहारनपुर में जनसेवा केंद्र पर गई युवती का अश्लील वीडियो बनाकर कराया धर्म परिवर्तन

यूपी की सहारनपुर में एक संगहीन मामला सामने आया है, बता दें कि जनसेवा केंद्र पर पैनकार्ड बनवाने गई लड़की की अश्लील वीडियो बनाकर उसका धर्म परिवर्तन कराए जाने की घटना सामने आयी है। इतना ही नहीं पहले वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर धर्म बदलवाया और जब लड़की ने धर्म बदल लिया तो उसकी वीडियो काे वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें - हवाई जायजा लेने के बाद सीएम योगी ने कराई बांदा की अवैध बालू खनन पर कड़ी कार्यवाही

लड़की की शिकायत पर अब पुलिस ने दस लाेगों के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज की है। यह पूरा मामला सहारनपुर की कोतवाली देहात क्षेत्र का है। पीड़िता के अनुसार पैनकार्ड बनवाने के लिए वह गांव में ही स्थित जनसेवा केंद्र पर गई थी। इस दाैरान वहां उसकी मुलाकात अहमद नाम के युवक से हुई।

अहमद कई दिनों तक उसे चक्कर कटाता रहा और पैनकार्ड के ही सिलसिले में सहारनपुर ले गया। वहां एक होटल में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ संबंध बनाएं।

यह भी पढ़ें - पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा, विकलांग महिला को दिया सहारा

लड़की ने बताया कि इस तरह से आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में उसकी शादी हाे गई। अब शादी हाेने पर उसने 50 हजार रुपये की मांग की। पीड़िता के अनुसार वह ससुराल से 50 हजार रुपये लेकर पहुंची तो उसे बंधक बना लिया गया और मुजफ्फरनगर के एक धर्मिक स्थल में ले जाकर उसके जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया। पीड़िता की मानें ताे इसके बाद उसे काफी दिन तक उसे घर में ही बंधक बनाकर रखा गया।

इसी दाैरान तलाश कर रहे परिजन पहुंच गए और उन्हाेंने उसे बरामद कर लिया। आरोपों के अनुसार आराेपियाें ने इसके बाद युवती की अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़िता ने आप बीती पुलिस को बताई ताे पुलिस ने दस आराेपियाें के खिलाफ मामला दर्ज किया है। काेतवाली देहात पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियाें काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना पर जारी की नई गाइड लाइन, देखें यहाँ


जनसेवा केंद्र पर पैनकार्ड बनवाने गई लड़की की अश्लील वीडियो बनाकर उसका धर्म परिवर्तन कराए जाने की घटना सामने आयी है। इतना ही नहीं पहले वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर धर्म बदलवाया और जब लड़की ने धर्म बदल लिया तो उसकी वीडियो काे वायरल कर दिया। लड़की की शिकायत पर अब पुलिस ने दस लाेगों के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज की है। 

यह भी पढ़ें - रामसेतु फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने पूजन कर श्री रामलला से मांगी अनुमति

यह पूरा मामला सहारनपुर की कोतवाली देहात क्षेत्र का है। पीड़िता के अनुसार पैनकार्ड बनवाने के लिए वह गांव में ही स्थित जनसेवा केंद्र पर गई थी। इस दाैरान वहां उसकी मुलाकात अहमद नाम के युवक से हुई। अहमद कई दिनों तक उसे चक्कर कटाता रहा और पैनकार्ड के ही सिलसिले में सहारनपुर ले गया। वहां एक होटल में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ संबंध बनाएं।

लड़की ने बताया कि इस तरह से आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में उसकी शादी हाे गई। अब शादी हाेने पर उसने 50 हजार रुपये की मांग की। पीड़िता के अनुसार वह ससुराल से 50 हजार रुपये लेकर पहुंची तो उसे बंधक बना लिया गया और मुजफ्फरनगर के एक धर्मिक स्थल में ले जाकर उसके जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया। पीड़िता की मानें ताे इसके बाद उसे काफी दिन तक उसे घर में ही बंधक बनाकर रखा गया।

यह भी पढ़ें - बिना कांटा लगे बालू भरे ट्रकों का चालान करने पर चालको का गुस्सा फूटा

इसी दाैरान तलाश कर रहे परिजन पहुंच गए और उन्हाेंने उसे बरामद कर लिया। आरोपों के अनुसार आराेपियाें ने इसके बाद युवती की अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़िता ने आप बीती पुलिस को बताई ताे पुलिस ने दस आराेपियाें के खिलाफ मामला दर्ज किया है। काेतवाली देहात पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियाें काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1