मैराथन को सफल बनाने के लिए कॉलेजों में किया संपर्क

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन शहर के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के साथ..

Dec 23, 2021 - 06:24
Dec 23, 2021 - 06:26
 0  6
मैराथन को सफल बनाने के लिए कॉलेजों में किया संपर्क

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन शहर के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के साथ 26 दिसम्बर को होने वाली रन फॉर मणिकर्णिका (मिनी मैराथन) को सफल बनाने के लिए प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा के नेतृत्व में एवं संगठन के अध्यक्ष मनोज तिवारी के संयोजन में विभिन्न विद्यालयों में भ्रमण कर छात्राओं के फॉर्म भरवा कर पंजीकरण कराया गया।

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड स्तरीय पुरुष दौड़ प्रतियोगिता 2 जनवरी को झाँसी में

इस अवसर पर प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के साथ उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने महिलाओं को मजबूत करने के लिए कई निर्णय लिए हैं और निश्चित तौर पर सरकार आने के बाद सभी निर्णय पर पहले दिन ही फैसला सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष अफजाल हुसैन ने कहा कि बुंदेलखंड की वीर भूमि झांसी जो की वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की नगरी है। यहां पर पार्टी के महासचिव प्रियंका ने मिनी मैराथन का आयोजन कर यहां की मातृशक्ति को अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर दिया है। इस मैराथन में हजारों की संख्या में बालिकाएं भाग ले रही हैं और उनमें बहुत उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर अमीरचंद आर्य, संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज कुशवाहा, रशीद मंसूरी, ओमप्रकाश बुंदेला, नंदकिशोर राव, नीरज सनोरिया एडवोकेट, आबिदा खान आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - वास्तव में गुण्डों के लिए अनुपयोगी हैं योगी : स्वतंत्र देव सिंह

यह भी पढ़ें - ऑर्गेनिक स्ट्रॉबेरी के खेत पर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पूछा- फसल से कितना होगा लाभ

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1