कांग्रेस जनो ने मौन हो कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद

30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मे बांदा नगर पालिका परिषद कार्यालय मे गांधी प्रतिमा...

Jan 30, 2023 - 05:08
Jan 30, 2023 - 11:52
 0  4
कांग्रेस जनो ने मौन हो कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद

बांदा आज 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मे बांदा नगर पालिका परिषद कार्यालय मे गांधी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर कांग्रेस जनो की ओर मौन हो कर राष्टपिता को याद किया। आज ही राहुल गांधी के नेतृत्व मे चल रही भारत जोडो़ पदयात्रा श्रीनगर पहुँच गयी और नफरत छोडो़ भारत जोडो़ का संदेश के साथ पूरी हुई।

यह भी पढ़ें - बांदाः रेलवे द्वारा श्री हनुमान मंदिर को हटाने की नोटिस पर हिंदू संगठन भड़के


 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जनपद के तिन्दवारी ब्लाक मे डा राजेन्द्र तिवारी और नगर अध्यक्ष राम पाल कुशवाहा, जसपुरा मे रेखा वर्मा ,महुआ मे अम्बिका खेंगर, कमासिन मे बद्री विशाल , बबेरू मे गेदा प्रसाद यादव, नरैनी मे निसार अहमद, बडोखर ब्लाक मे काली चरण साहू, अतर्रा नगर मे जगदीश गुप्ता के नेतृत्व मे ध्वजारोहण तथा गांधी जी की प्रतिमा मे माल्यापर्ण किया गया। बांदा नगर पालिका परिषद प्रांगण मे गांधी प्रतिमा पर महात्मा गांधी अमर रहे गगनभेदी नारे के बाद गांधी जी प्रिय भजन ’रघुपति राधव राजाराम’ गया । 

यह भी पढ़ें - जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय,चित्रकूट को मिला राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा

 बांदा नगर पालिका परिषद कार्यालय मे जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे के साथ पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्त, सीमा खान, राज बहादुर गुप्ता ,बी लाल, पवन देवी कोरी, के पी सेन राजेश गुप्ता पप्पू, हरिच्ंद्र बाजपेई, जिलानी दुर्रानी बोडा नेता, आकाश दीक्षित, जुगुनू भाई, इरफान अली, पप्पू रम्पा,नाथू राम सेन, अशोक वर्धन कर्ण, पिप्पी चौरसिया,श्याम मोहन वर्मा, सुकदेव गांधी, रसूल भाई आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0