चित्रकूट : नमो एप पर हुई कार्यशाला

भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की नमो एप एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा नव मतदाता सम्मेलन को...

Dec 30, 2023 - 00:21
Dec 30, 2023 - 00:27
 0  1
चित्रकूट : नमो एप पर हुई कार्यशाला

चित्रकूट। भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की नमो एप एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा नव मतदाता सम्मेलन को लेकर कार्यशाला हुई। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की नीतियों एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा की सफलता के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की सलाह दी गई। कार्यशाला में भाजयूमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओम बिहारी भार्गव ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की कार्यशैली से देश और प्रदेश की जनता प्रसन्न है।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में आगे की दिशा पर हुआ सेमिनार

भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। कार्यकर्ता सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी ग्राम पंचायत, नगर क्षेत्र के वार्ड स्तर पर जाकर लोगों को दें। साथ ही पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा ने कहा कि युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता पूरे मनायोग के साथ पार्टी की नीतियों के अनुरूप काम कर रहे हैं। इसके लिए निरंतर युवाओं के बीच मोर्चा पदाधिकारी सक्रियता बनाए हैं। 

यह भी पढ़े : चित्रकूट : केशव शिवहरे 17वीं बार बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

इस मौके पर जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, जिला महामंत्री आलोक पांडेय, अश्वनी अवस्थी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मोहित मिश्रा, उपाध्यक्ष आदित्य, सुखेंद्र सिंह, उज्जवल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण करायें निर्माण कार्य : डीएम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0