चित्रकूट : दीपावली महोत्सव की तैयारी का लिया जायजा

मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद...

Nov 10, 2023 - 01:28
Nov 10, 2023 - 01:34
 0  6
चित्रकूट : दीपावली महोत्सव की तैयारी का लिया जायजा

आयुक्त, डीआईजी, डीएम, एसपी ने पार्किंग स्थलों का किया निरीक्षण

चित्रकूट। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने गुरुवार को दीपावली महोत्सव की तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान शिवरामपुर, सीतापुर, रामायण मेला आदि पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े : चित्रकूट धाम तीर्थ विकास परिषद की नई पहल - दीपावली महोत्सव का हुआ भव्य आगाज़

आयुक्त ने अधिशासी अधिकारी कर्वी को निर्देश दिए कि पार्किंग में जनरेटर, लाइट, बैरिकेटिंग, मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था कराएं। जहां रोड खराब है उसको सही कर पानी का छिड़काव व रोलर चलवाएं। रैन बसेरा के अतिरिक्त भी टेंट लगाएं। एक्सईएन विद्युत को निर्देश दिए कि ढीले, जर्जर तारों को दुरुस्त किया जाए। जल निगम टैंकर की व्यवस्था कराए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि टीम बनाकर जगह-जगह स्वास्थ्य की सुविधा रहनी चाहिए। फूड प्लाजा के पास गढ्ढे के संबंध में उन्होंने कहा की कपड़े की चादर हटाकर लोहे की चादर लगाएं। कहा कि गौवंश सड़क पर न रहने पाएं।

यह भी पढ़े : श्री काशी विश्वनाथ धाम के अन्नपूर्णा दरबार में पांच दिन होगी धन वर्षा,अन्न और धन का प्रसाद

अधिशासी अभियंता सिंचाई गहराई वाले स्थलों पर बैरिकेडिंग कराएं। पुलिस उप महानिरीक्षक ने सुरक्षा के बारे में जानकारी की। जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 9 जोन व 28 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें 17 पार्किंग बनाई गई है। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि बाहर के जनपदों से कोई सहयोग नहीं मिलेगा। इसमें लगकर कार्य कराएं। टीम के साथ डायवजर्न पर विशेष ध्यान दें। ग्रुप में भी शेयर करें। आयुक्त ने तीन दिवसीय मेले के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपनी व्यवस्थाओं से चाकचौबंद सतर्क रहें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : अयोध्या : दीपोत्सव को भव्यता देने के लिए घाटों पर बिछाये गये 24 लाख दीए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0