चित्रकूट : वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड से स्वर्णिमा सम्मानित

प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती। धर्म, जाति, पंथ, रंग न तो व्यक्ति को निर्धारित करते हैं...

Nov 29, 2023 - 22:48
Nov 29, 2023 - 22:51
 0  4
चित्रकूट : वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड से स्वर्णिमा सम्मानित

चित्रकूट। प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती। धर्म, जाति, पंथ, रंग न तो व्यक्ति को निर्धारित करते हैं और न ही उनकी क्षमताओं को। ऐसी ही एक प्रतिभाशाली बच्ची पांच वर्षीय स्वर्णिमा सिंह है। पिता धर्मराज सिंह जिला मुख्यालय में स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर पब्लिक स्कूल में शिक्षक हैं। मां पूजा देवी ग्रहणी हैं।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : बैंको में दो हफ्ते से अधिक लंबित न रहे पत्रावलि : सीडीओ

इससे पहले भी स्वर्णिमा सिंह ने इसी वर्ष इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी अपना नाम दर्ज कराया था। अब हाल ही में स्वर्णिमा को सबसे कम उम्र में विज्ञान की आवर्त सारणी के सभी 118 तत्वों के नाम मात्र 66 सेकंड में बोलने के लिए वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया है। गूगल गर्ल के नाम से भी मशहूर है।

यह भी पढ़े : खुशखबरी : खजुराहो-टीकमगढ़ मेमू ट्रेन अब झाँसी तक चलेगी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0