चित्रकूट : संजीव मिश्र मानस मूल प्रति के संरक्षण के लिए सम्मानित

महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जन्म भूमि राजापुर के नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्र को साहित्यिक मानस...

Dec 19, 2023 - 04:01
Dec 19, 2023 - 04:06
 0  14
चित्रकूट : संजीव मिश्र मानस मूल प्रति के संरक्षण के लिए सम्मानित

राजापुर (चित्रकूट)। महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जन्म भूमि राजापुर के नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्र को साहित्यिक मानस संगम संस्था की ओर से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने श्रीरामचरित मानस की मूल प्रति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़े : गणित सप्ताह उत्सव’ में वैदिक गणित के गुर सीखेंगे छात्र-छात्राएं

रविवार को प्रयाग नारायण शिवाला कानपुर में आयोजित मानस संगम तुलसी सम्मान समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रकाश शुक्ल ने साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान उच्च न्यायलय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति गिरीश चन्द्र दीक्षित, कानपुर  बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, महापौर कानपुर प्रमिला पांडेय, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक नीलमा कटियार की उपस्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्र को रामचरित मानस की मूल प्रति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़े : मुंबई में भी दिखी बुंदेलखंड की धमक, डॉ. मधुरिमा को मिला नेशनल अवार्ड

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0