हाई अलर्ट मोड पर रहे ड्यूटी में तैनात पुलिस बल : एसपी

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि  भदई अमावस्या साल का दूसरा सबसे बड़ा मेला माना जाता है। इससे बड़ा केवल दीपावली मेला होता है...

Sep 11, 2026 - 10:41
Sep 11, 2026 - 10:41
 0  6
हाई अलर्ट मोड पर रहे ड्यूटी में तैनात पुलिस बल : एसपी
FILE PHOTO

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि  भदई अमावस्या साल का दूसरा सबसे बड़ा मेला माना जाता है। इससे बड़ा केवल दीपावली मेला होता है। विगत वर्षों के अनुभव के अनुसार इस मेले में भीड़ लगभग 15 लाख के आसपास पहुँच जाती है। इस वर्ष आपदा के कारण काफी नुकसान हुआ है। जिसकी व्यापक जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। इसके बावजूद पिछले दो दिनों से महोबा, बाँदा की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सड़कों पर देखी जा रही है। जिससे प्रतीत हो रहा है कि श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। जिला प्रशासन, पुलिस एवं अन्य सभी विभाग श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अमावस्या मेले की सुरक्षा व्यवस्था में 14 पुलिस उपाधीक्षक, 15 थाना प्रभारी निरीक्षक, निरीक्षक 36, उपनिरीक्षक 262, महिला उपनिरीक्षक 13, आरक्षी मुख्य आरक्षी 820, महिला आरक्षी 125, यातायात एसआई 18 व 80 आरक्षी, एलआईयू से चार उपनिरीक्षक व 14 आरक्षी के अलावा बाहर से लगभग आधा दर्जन हल्के वाहन, तीन क्रेन, पीएसी की दो कंपनियां, दो फ्लड प्लाटून, बीडीडीएस, एंटी सबोटाज टीम, अग्निशमन दल, डॉग स्क्वायड एवं एसडीआरएफ की दो टीमें तैनात की गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0