पुलिस ने गैंगरेप के आरोपियों को किया गिरफ्तार

देवांगना घाटी में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में वांछित दो इनामिया आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है...

Jul 27, 2026 - 12:51
Jul 27, 2026 - 12:51
 0  6
पुलिस ने गैंगरेप के आरोपियों को किया गिरफ्तार

देवांगना घाटी में घटना को दिया था अंजाम

एसओजी और बहिलपुरवा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तमंचे व बाइक बरामद

चित्रकूट। देवांगना घाटी में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में वांछित दो इनामिया आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

रविवार को एसपी कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागृह में पत्रकारों से रूबरू हुए एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीती 22 जुलाई को देवांगना घाटी में छात्रा के साथ ब्वायफ्रेंड को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट बहिलपुरवा थाने में दर्ज किया गया था। घटना को लेकर एडीजी व डीआईजी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए थे। अपर एसपी पीयूषकांत राय व सीओ सिटी सतेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में टीमें गठित की गई। प्राप्त साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान के आधार पर जितेन्द्र उर्फ भोले पुत्र देवराज पटेल निवासी कल्ला शिवरामपुर, विवेक कुमार पटेल पुत्र नरेश कुमार निवासी रैपुरवा माफी व प्रवीण पटेल पुत्र शिवमूरत निवासी मानपुर भरतकूप हाल पता कल्ला प्रकाश में आए। 25 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर मडफा पहाड़ हुड़ा रोड से पुलिस मुठभेड़ में जितेन्द्र गिरफ्तार हुआ। घटना में प्रयुक्त  दो तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद किए गए। शेष दो आरोपियों की तलाश लगतार पुलिस टीम कर रही थी। जिन्हे बीती देर शाम मछरिहा रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि देवांगना घाटी में ब्वायफ्रेंड के साथ घूमने गई लड़की के साथ तीनो लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह लोग भयवश सेमरदहा गांव में छिप गए। रात्रि में जितेन्द्र की बाइक से मालिन टंकी सरैया होते हुए बोड़ीपोखरी से शिवरामपुर आ गए। एसपी ने बताया कि तीनो आरोपियों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस टीम में बहिलपुरवा थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, एसआई हारुन रसीद खां, आरक्षी मोनू राय, सतीश यादव, चालक जितेन्द्र व एसओजी टीम प्रभारी एमपी त्रिपाठी, एसआई प्रवीण सिंह, मुख्य आरक्षी जितेन्द्र कुमार, नीतेश समाधिया, आरक्षी आशीष यादव, गोलू भार्गव, ज्ञानेश मिश्रा, रोशन, जय नारायण पटेरिया, रोहित कुमार सिंह, राघवेन्द्र सिंह रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0