बाढ़ पीड़ितों को अनवरत मदद पहुंचा रही नीलांशु टीम

मंदाकिनी नदी में आई बाढ़, जलभराव एवं अतिवृष्टि से लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। घरों, दुकानों में पानी भर गया है या...

Sep 14, 2026 - 10:27
Sep 14, 2026 - 10:28
 0  3
बाढ़ पीड़ितों को अनवरत मदद पहुंचा रही नीलांशु टीम

बाढ़ प्रभावितों से मिलकर पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने कहा कि हर जरूरतमंद की होगी मदद

टीम ने बढ़ाए मदद के हाथ, बांटी जा रही राहत सामग्री

चित्रकूट। मंदाकिनी नदी में आई बाढ़, जलभराव एवं अतिवृष्टि से लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। घरों, दुकानों में पानी भर गया है या फिर बाढ़ में सारा समान बह गया है। सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय संवेदना के तहत वरिष्ठ समाजसेवी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी व उनकी टीम ने लगातार बाढ़ प्रभावित कई गांवों का भ्रमण कर सैकड़ो जरूरतमंदों को घरेलू सामग्री की किट वितरित की जा रही है।

पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने कहा कि बाढ़ की विषम परिस्थिति को देखते हुए बाढ़ पीड़ितों से मिलकर मदद करनी है। मदद के लिए राशन सामग्री, कपड़े, दवाइयां, पेयजल सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री दी जा रही है। बाढ़ से प्रभावित चित्रकूट क्षेत्र से लेकर पिंडरा तक टीम द्वारा भ्रमण कर प्रभावित परिवारों के बीच घरेलू सामग्री व पेयजल व राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है, वहीं साधु संतों से मिलकर भी उनको राहत किट उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद की मदद की जाएगी। नीलांशु ने टीम के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में घर-घर पहुँचकर ग्रामीणों का कुशलक्षेम जाना तथा भोजन व रोजमर्रा के सामान की किट सौंपी। पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के द्वारा किए गए राहत कार्यों की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में नीलांशु भैया व उनकी टीम का उनके बीच पहुंचना उनके लिए बड़ी मदद है। ग्रामीणों ने उनके सामाजिक कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0