पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और सिंगल यूज प्लास्टिक के पूर्ण बहिष्कार का दिया गया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया...
डीएम ने सघन एवं फलदार वृक्षारोपण के दिए निर्देश
चित्रकूट। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ डीएम पुलकित गर्ग एवं भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्यूष कटियार, एडीएम चन्द्रशेखर, एडीएम न्यायिक अरुण यादव ने पौधरोपण कर किया।
डीएम ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में सघन एवं फलदार प्रजातियों के पौधों को रोपने पर विशेष बल दिया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रोपे गए सभी पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे के ट्री-गार्ड्स अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। पौधों के समुचित विकास और संवर्धन के लिए समय-समय पर निराई गुड़ाई एवं नियमित सिंचाई सुनिश्चित करें। यह उद्देश्य केवल पौधरोपण करना नहीं बल्कि उन्हें पूर्ण वृक्ष के रूप में विकसित करना है। ताकि पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को धरातल पर सार्थक किया जा सके। इस मौके पर प्लास्टिक की नहीं है कोई शान, मिटा देंगे इसका नामो निशान, वृक्षों की रक्षा और सम्मान, पर्यावरण व हरियाली से बढ़ेगा देश का मान जैसे संकल्पों के साथ संपूर्ण जिले एवं प्रदेश को पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और सिंगल यूज प्लास्टिक के पूर्ण बहिष्कार का एक सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मनोहर लाल वर्द्धन, एसडीएम सौरभ यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी राजीव रंजन सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी कर्वी नफीस खान, वन्यजीव प्रतिपालक गोविंद उत्तम प्रसाद सहित कलक्ट्रेट परिसर के अधिकारी, कर्मचारी व वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
