मेधा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

नगर की अग्रणी समाजसेवी संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय यूथ्रीए द्वारा आयोजित मेधा सम्मान समारोह में  हाईस्कूल...

May 19, 2026 - 10:22
May 19, 2026 - 10:23
 0  3
मेधा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

यूपी व सीबीएसई बोर्ड के टॉपर्स, प्रधानाचार्य और शिक्षकों का भी मिला सम्मान

चित्रकूट। नगर की अग्रणी समाजसेवी संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय यूथ्रीए द्वारा आयोजित मेधा सम्मान समारोह में  हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 

समारोह में यूपी बोर्ड और सीबीएसई के कुल 88 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले की टॉप-10 सूची में शामिल 75 छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 13 विद्यार्थियों को विशेष सम्मान दिया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में हाईस्कूल परीक्षा आयुक्ता सिंह, मोहित मिश्रा, ईशांश सिंह, श्लोक शर्मा, तनिष्क, शोभित सिंह, सूरज, मीनाक्षी, मुस्कान, राजबीर, आयुषी शुक्ला, वैभव समेत अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। वहीं केंद्रीय बोर्ड की टॉप-10 सूची में वंशिका सिंह, आदित्य यादव, विवेक, उत्कर्ष यादव, अन्वेशा, चेतन त्रिपाठी, आरिफ अली, श्रुति, शौर्य गुप्ता, अलविया, अंकुर सिंह, आशुतोष, साची, श्लोक, नैनसी, अर्पित, राशि, आकर्ष, प्रांजलि, आयुषी शुक्ला और तनिष्क समेत अन्य विद्यार्थी रहे। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में वैभव ने प्रथम, शालिनी सिंह ने द्वितीय और खुशी तिवारी ने तृतीय स्थान हासिल कर जनपद का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा सर्वाधिक विद्यार्थियों के मेरिट सूची में आने पर पांच प्रधानाचार्यों और 13 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले प्रधानाचार्यों में शिवलाल राजपूत, छोटेलाल सिंह, शिवनायक यादव, राजनारायण, श्रीमती बी. मुखर्जी और काशी प्रसाद शुक्ला शामिल रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, नगर पालिका चेयरमैन नरेन्द्र गुप्ता, कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन पंकज अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक रवि शंकर, जयश्री जोग, रचना यादव, डॉ. मनोज द्विवेदी, शंकरलाल गुप्ता, शिववरण त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश खरे, निदेशक बलवीर सिंह, अनीता सिंह, प्रियंका सिंह, डॉ. संध्या पाण्डेय और रूपेश कुमार सहित कई गणमान्य अतिथियों ने मेधावियों को सम्मानित किया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि संस्था पिछले कई वर्षों से इस प्रकार के आयोजन कर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों, अभिभावकों और आयोजकों को बधाई दी। नगर पालिका चेयरमैन नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि कभी डकैतों के लिए पहचाना जाने वाला चित्रकूट अब शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने कहा कि जिले के तीन विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त कर चित्रकूट का नाम रोशन किया है और आधार से अगर बच्चे जिले की टॉप 10 सूची में स्थान बनाकर अपने परिवार और चित्रकूट का गौरव बढ़ाया है। संस्था के निदेशक बलवीर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेधा सम्मान समारोह का उद्देश्य जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है। कार्यक्रम में फूलचन्द्र चंद्रवंशी, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लालमन, पूर्व प्रधानाचार्य  लल्लूराम शुक्ला, डॉ. शिवशंकर शुक्ल, डॉ. एसपी त्रिपाठी, पंकज दुबे, राजेश दुबे, विजयचंद्र गुप्त, अनीता सिंह, शंकर प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य छोटेलाल सिंह, प्रियंका सिंह, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. रमेश सिंह चंदेल, कमला साहू, मुकेश, प्रदीप शुक्ला और शिवशंकर विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0