ग्राम सचिवालय में शरण लिए प्रभावित परिवारों से की मुलाकात
डीएम-एसपी ने ग्राम सचिवालय में ठहरे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के संबंध...
चित्रकूट। डीएम-एसपी ने ग्राम सचिवालय में ठहरे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि ग्राम सचिवालय में ठहरे सभी प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राहत शिविर में रह रहे लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनकी आवश्यकताओं का तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएं। डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायत बराछी में 167 प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान स्वीकृत हुए हैं जो बड़ी संख्या में हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही संबंधित के खातों में धनराशि आ जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
