चित्रकूट : चार दिन बाद दूसरी हर्ष फायरिंग में दूल्हे की मां को लगी गोलीं

चित्रकूट जिले में हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी चार दिन पहले ही राजापुर थाना क्षेत्र के नोनागर..

May 7, 2022 - 06:22
May 7, 2022 - 08:22
 0  1
चित्रकूट : चार दिन बाद दूसरी हर्ष फायरिंग में दूल्हे की मां को लगी गोलीं
फाइल फोटो

चित्रकूट जिले में हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी चार दिन पहले ही राजापुर थाना क्षेत्र के नोनागर गांव में द्वार चार के दौरान बारातियों की हर्ष फायरिंग से दो दूल्हे के बहनोई व ताऊ की गोली लगने से जान गई थी। जबकि दो लोग घायल हो गए थे। इसके चार दिन बाद ही दूसरी घटना शुक्रवार की देर शाम कर्वी कोतवाली क्षेत्र के कसहाई गांव के मजरा कुंजन पुरवा तिलक कार्यक्रम के दौरान हो गई। जिसमें तमंचे से हर्ष फायरिंग करने पर दूल्हे की मां को गोली लग गई। उसे प्रयागराज रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें - बाँदा : पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने से आहत बेटी ने की आत्महत्या, पिता गिरफ्तार

कुंजन पुरवा निवासी मुन्ना उर्फ भोला के बेटे शिवबरन की शादी हो रही है। शुक्रवार को उसका तिलक कार्यक्रम था। बताते हैं कि देर शाम कार्यक्रम के दौरान कंठीपुर से आए एक रिश्तेदार ने तमंचे से हर्ष फायरिंग की। तमंचे से निकली गोली दूल्हे की 45 वर्षीया मां चुन्नी देवी की जांघ में जाकर धंस गई। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हर्ष फायरिंग करने वाला रिश्तेदार मौके से भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाकर दाखिल कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना के बाद सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय सबसे पहले मौके पर पहुंच गए। उनके बाद ही सदर कोतवाल राजीव सिंह पहुंच पाए। सीओ ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वाले रिश्तेदार साढू उर्फ पंचमलाल को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - हनीट्रैप कांड : सर्राफा व्यवसायी को ब्लैकमेल करने वाले प्रेमी प्रेमिका भेजे गए जेल

यह भी पढ़ें - गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में रखा जा रहा पर्यावरण का ध्यान

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 3
Wow Wow 3