बाँदा : पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने से आहत बेटी ने की आत्महत्या, पिता गिरफ्तार

शराब के नशे में एक व्यक्ति ने पिता पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए उसे अपनी हवस का शिकार बनाया..

May 7, 2022 - 02:48
May 7, 2022 - 03:42
 0  1
बाँदा : पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने से आहत बेटी ने की आत्महत्या, पिता गिरफ्तार
फाइल फोटो

शराब के नशे में एक व्यक्ति ने पिता पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। जिससे आहत होकर बेटी ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इस सिलसिले में पुलिस ने मृतका के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें - हनीट्रैप कांड : सर्राफा व्यवसायी को ब्लैकमेल करने वाले प्रेमी प्रेमिका भेजे गए जेल

घटना के बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र में बताया कि जनपद के थाना मरका अंतर्गत एक गांव में गुरुवार को शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को हवस को शिकार बनाया। यह घटना पीड़िता ने अपनी बहन को रोते हुए सुबह बताई। बहन ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन इस घटना के कारण वह बुरी तरह से आहत थी।

जिसके कारण उसने शुक्रवार को कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना की जानकारी मृतका की बहन ने पुलिस को दी जिसके आधार पर दुष्कर्म के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका  के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की बात पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - बाँदा : दादा दादी को दी गई धमकी से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम

यह भी पढ़ें - गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में रखा जा रहा पर्यावरण का ध्यान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 2
Wow Wow 2