चित्रकूट मंडल आयुक्त और डीएम बांदा ने पत्नियों संग किया योगाभ्यास

जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जहां शिक्षण संस्थानों में मनाया गया तो वही बड़ी संख्या में लोगों ने घर पर ही रह कर योगाभ्यास किया..

Jun 21, 2021 - 07:21
 0  1
चित्रकूट मंडल आयुक्त और डीएम बांदा ने पत्नियों संग किया योगाभ्यास
डीएम बांदा

जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जहां शिक्षण संस्थानों में मनाया गया तो वही बड़ी संख्या में लोगों ने घर पर ही रह कर योगाभ्यास किया। योगाभ्यास में चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त दिनेश कुमार सिंह व जिलाधिकारी बांदा आनंद कुमार सिंह किसी से पीछे नहीं रहे। उन्होंने पत्नियों के संग योगाभ्यास किया।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर : मौदहा में निर्माणाधीन मकान की खुदाई में मिले ब्रिटिश कालीन सिक्के

सोमवार को कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा में संचालित एनसीसी इकाई कैडिटो , शिक्षकों और छात्रों के योगाभ्यास का वर्चुअल उद्घाटन किया।साथ ही उन्होंने योग से होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में प्रतिदिन प्रातः काल योग करनी चाहिए,योग के लिए समय निकालें जिससे आप स्वस्थ रहेंगे। योगा अपनाएं रोग दूर भगाएं।

चित्रकूट मंडल आयुक्त

इसके उपरांत कमिश्नर ने अपने आवास में अपनी धर्मपत्नी विजया सिंह के साथ योग किया। इसी तरह जिला अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए अपने आवास में धर्मपत्नी श्रीमती सीमा सिंह के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने स्वयं शीर्षासन करके सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

यह भी पढ़ें - पत्नी की हत्या कर दो साल से फरार 25000 का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

इस दौरान उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया कि स्वस्थ्य जीवन के लिए निरंतर योगाभ्यास को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। क्योंकि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक,'मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है।

उधर अवस्थी पार्क में योग गुरु प्रकाश साहू के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता ,साधना सिंह, सुनीता गुप्ता ,शोभा गुप्ता  इत्यादि महिलाओं व पुरुषों ने योगाभ्यास किया।

यह भी पढ़ें - बाँदा : बारातियों से भरी स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत सात घायल

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1